Breaking News
IMG 20211002 WA0824

बापू की अहिंसक नीतियां व सात्विक विचार विश्व के लिए आदर्श

20210930 195606

लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले के सदर प्रखण्ड के नन्हकू मंडल टोला में जनता दल यूनाइटेड के जिला महासचिव आचार्य राकेश पासवान शास्त्री की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर एक समारोह का आयोजन किया गया. वहीं बापू के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया. साथ हीं रघूपति राघव राजा राम भजन गाया गया और गांधी-शास्त्री अमर रहे जैसे नारे लगाये गए.

मौके पर राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि बापू की अहिंसक नीतियाँ व सात्विक नैतिक विचार विश्वमानव के लिए आदर्श हैं. इनके अद्भूत नेतृत्व क्षमता व अदम्य साहसिक प्रतिभा से अभिभूत होकर बड़ी संख्या में लोगों ने स्वतंत्रता आन्दोलन में योगदान दिया. साथ ही उन्होंने दलितों व गैर दलितों के मध्य सेतू बनकर युगों से चली आ रही भेदभाव को मिटाने में अहम भूमिका निभाई. साथ ही जदयू नेता ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री रह चुके स्व. लाल वहादुर शास्त्री सादगी और सच्चाई की प्रतिमुर्ती थे. उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा बुलंद कर देश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने का काम किया. इन दोनों महापुरुषों की जीवनी सदैव पठनीय एवं अनुकरणीय है और इनके द्वारा बताये गए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

20210930 195807

इस अवसर पर शिक्षक रमण कुमार, ग्रामीण आवास सहायक अनिकेत कुमार वीर गांधी जी, शम्भु पासवान, हरिवंश कुमार, ऋतुराज, मिथलेश कुमार, राजीव कुमार, सरोज पासवान, शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार, शिक्षक रमेश कुमार,सुवोध पासवान, ग्रामीण आवास सहायक अभय कुमार, कृषि सलाहकार अंकेश कुमार, अंकित कुमार, सूर्यवंश कुमार, अन्नूप्रिया, आस्था कुमारी, आदर्श कुमार, सृष्टि कुमारी,अजीत कुमार उर्फ रामकली, प्रशांत कुमार आदि उपस्थित थे.


Check Also

Poster 2026 03 01 033543

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का ‘आज’ का साथ बरकरार

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का 'आज' का साथ बरकरार

error: Content is protected !!