Breaking News
IMG 20210920 WA1114

पंचायत में ही उम्मीदवारों को मिला चुनाव चिन्ह, प्रत्याशियों ने जताया हर्ष

20210921 021906

20210921 015221

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : पंचायत चुनाव के दूसरे चरण को लेकर परबत्ता प्रखंड के दो जिला परिषद क्षेत्र संख्या 17 व 18 के 12 पंचायतों में 29 सितंबर मतदान होना है. इस बीच प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जा रहा है. प्रत्याशियों के बीच प्रतीक चिन्ह आवंटन को लेकर पंचायतवार कर्मियों की प्रतिनियुक्त की गई है.

निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि मध्य विद्यालय बंदेहरा में अरविंद कुमार दास, मध्य विद्यालय महद्दीपुर में किशोर कुमार, मध्य विद्यालय कोरचक्का में राम विनोद कुमार, उच्च विद्यालय भरतखंड में प्रभात रंजन , प्राथमिक विद्यालय अकाहा में अरबिंद कुमार, मध्य विद्यालय तेहाय में अनिल कुमार दास , मध्य विद्यालय कुल्हडिया में नितीन मुकेश, मध्य विद्यालय भरसो में श्याम कुमार, प्राथमिक विद्यालय चकप्रयाग में प्रवीण कुमार गौतम, प्राथमिक विद्यालय सिराजपुर में शंकर कुमार दास, मध्य विद्यालय खीराडीह में गौतम कुमार एवं मध्य विद्यालय अगुवानी बस स्टैंड परिसर में मुकेश कुमार राय की प्रतिनियुक्त की गई थीं. जहां उम्मीदवारो के बीच प्रतीक चिन्ह का वितरण किया जा रहा है.

साथ ही उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय में भीड़-भाड़ न हो तथा उम्मीदवारों की सुविधा के लिए पंचायत में ही चुनाव चिन्ह का वितरण किया गया है. उन्होंने कहा कि प्रतिनियुक्त कर्मी मंगलवार तक सभी पदों के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर देंगे.

IMG 20210829 225712 733

लगार पंचायत के ग्राम कचहरी सदस्य प्रत्याशी मनोहर यादव आदि ने पंचायत में चुनाव चिन्ह मिलने से खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि पहली बार निर्वाची पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में पंचायत में ही प्रत्याशियों ने चुनाव चिन्ह प्राप्त किया है.

20210919 191737

20210919 210447

Check Also

IMG 20260315 161356

निशांत की नई पारी व बबलू मंडल का अनुभव, खगड़िया में जेडीयू को नई धार देने की तैयारी

निशांत की नई पारी व बबलू मंडल का अनुभव, खगड़िया में जेडीयू को नई धार देने की तैयारी

error: Content is protected !!