Breaking News
IMG 20210916 WA0136

दर्दनाक हादसा : गंगा की उपधारा में डूबने से दो सहेलियों की मौत

IMG 20210829 225712 733
लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के भरतखंड सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत खजरैठा पंचायत के गांधी नगर चौक मथुरापुर के समीप गंगा की उपधारा में डूबने से दो सहेलियों की मौत हो गई है. बताया जाता है कि दोनों भाई-बहनों का त्योहार करमा एवं एकादशी पर्व को लेकर गंगा स्नान को गई थी.

मिली जानकारी के मुताबिक खजरैठा पंचायत के वार्ड नंबर 3 भरतखंड निवासी कैलू यादव की 12 वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी एवं सौढ दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर 15 लोनियाचक निवासी कल्लू साह की 13 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी अपने सहेलियों के साथ खजरैठा पंचायत के गांधी नगर चौक मथुरापुर के समीप गंगा की उपधारा में करमा एवं एकादशी पर्व के अवसर पर गंगा स्नान के लिए गई थीं. गंगा स्नान के दौरान रुपा गंगा की उपधारा में डूबने लगी. जिसे लक्ष्मी ने बचा लिय. लेकिन इस क्रम में दूसरी सहेली सोनाली कुमारी का पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चली गई और वो डूबने लगी. जिसे बचाने के लिए लक्ष्मी ने जैसे ही उसका हाथ पकड़ा कि वो खुद ही पानी में समा गई.
घटना के बाद वहां स्नान कर रही अन्य सहेलियों व महिलाओं ने डूबने को लेकर शोर मचना शुरू किया. जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी में दोनों की खोजबीन शुरू की गई. कड़ी मशक्कत के बाद पानी से दोनों के शव को बरामद किया गया.

IMG 20210812 WA0006

IMG 20210812 WA0005

घटना की खबर इलाके में आग की चिंगारी की तरह फैल गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परबत्ता सीओ अंशु प्रसून ओर भरतखंड सहायक थाना को दिया. जिसके बाद भरतखंड सहायक थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार घटना पर स्थल पर पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया के बाद दोनों ही शवों को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया. घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ था और परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था

Check Also

06 09 2024 Saspenf

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

error: Content is protected !!