Breaking News
IMG 20210916 001029 875

बड़ी मां राजकुमारी देवी ने चिराग को लगाया सीने से, दिया आशीर्वाद

IMG 20210812 WA0006

लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : दिवंगत नेता रामविलास पासवान की प्रथम बरखी पर चिराग पासवान बुधवार को जिले के अलौली प्रखंड के शहरबन्नी गांव पहुंचे. जहां उन्होंने अपने पिता रामविलास पासवान और चाचा रामचन्द्र पासवान के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया. वहीं रामविलास पासवान अमर रहे जैसे नारे से क्षेत्र गूंज उठा. शहरबन्नी पहुंचने पर चिराग पासवान का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया.

मौके पर चिराग पासवान अपनी बड़ी मां राजकुमारी देवी से मिलकर भावुक हो उठे. वहीं बड़ी मां चिराग पासवान को सीने से लगा लिया और वो भी चिराग से मिलकर भावुक हो उठीं.

IMG 20210916 005658

चिराग ने बड़ी मां आशीर्वाद लिया और फिर अपने पिता की पुण्यतिथि पर आयोजित भोज कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गये. जहां उन्होंने लोगों को अपने हाथों से भोजन परोसा.

IMG 20210916 005713

भोज में हजारों लोग शामिल हुए और लोगों ने हाथ उठाकर चिराग को आशीर्वाद दिया.

IMG 20210829 225712 733IMG 20210812 WA0005IMG 20210916 WA0002IMG 20210916 WA0001

मौके पर अलौली के विधायक रामवृक्ष सदा, राजद के जिलाध्यक्ष कुमार रंजन सिंह, लोजपा के जिलाध्यक्ष शिवराज यादव, लोजपा नेता राकेश कुमार सिंह, अरूण यादव, जितेंद्र पासवान, रामप्रीत गुप्ता, मंटून पासवान, नवल कुमार, मलिक कुमार, विद्यानंद पासवान, मनोरंजन सिंह, संजय पासवान, रतन पासवान, रंजन सिंह आदि मौजूद थे.

Check Also

IMG 20260116 224421

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई ‘जांच’?

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई 'जांच'?

error: Content is protected !!