Breaking News
IMG 20210911 WA0003

पांचवे दिन विभिन्न पदों के लिए 336 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन का पर्चा

IMG 20210829 225712 733

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रंखड में नामांकन के पांचवें दिन शनिवार को विभिन्न पदों के लिए नामांकन को लेकर भीड़ देखी गई. आईटी भवन में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद प्रत्याशी काफी उत्साहित दिखे. वहीं माला पहनाकर प्रत्याशियों का उनके समर्थक स्वागत करते दिखे. साथ ही अबीर-गुलाल लगा खुशियों का इजहार किया जाता रहा.

IMG 20210812 WA0006IMG 20210812 WA0005

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि नामांकन के पांचवें दिन मुखिया पद के लिए 33, सरपंच 14, समिति 23, वार्ड 184, पंच पद के लिए 82 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. जबकि अभी तक कुल 1024 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. नामांकन दाखिल करने का अंतिम तिथि 13 सितंबर है.

उधर लगार पंचायत के मुखिया प्रत्याशी चकप्रयाग निवासी चंदन कुमार की पत्नी रूपम देवी अपने कुल देवी-देवता एवं गांव में स्थापित मां दुर्गा मंदिर, श्री महावीर दरबार में पूजा अर्चना करने के बाद अपने समर्थकों के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुंची. साथ ही उन्होंने अपने प्रस्तावक के साथ नामांकन दाखिल किया. नामांकन करने के बाद उन्होंने कहा कि लगार पंचायत को आदर्श पंचायत बनाना उञका लक्ष्य है. जबकि खजरैठा पंचायत के निर्वतमान मुखिया मनोरमा देवी ने अपने पंचायत खजरैठा में श्री राघवेन्द्र सर्वेश्वर शिव शक्ति मंदिर , दुर्गा मंदिर, श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल पत्र करने परबत्ता प्रंखड मुख्यालय पहुंची. नामांकन दाखिल करने बाद उन्होंने कहा कि जनता का अनवरत सेवा करती रही हूं और उनका आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है और मिलता रहेगा. वहीं दोनों उम्मीदवार के चेहरे अबीर-गुलाल से सराबोर था.

Check Also

IMG 20260321 WA0013

मिट्टी से जुड़ा स्टार्टअप, आसमान छूती सफलता : खगड़िया के विकास की संघर्ष से सम्मान तक की यह कहानी

मिट्टी से जुड़ा स्टार्टअप, आसमान छूती सफलता : खगड़िया के विकास की संघर्ष से सम्मान तक की यह कहानी

error: Content is protected !!