Breaking News
IMG 20210828 WA0002

राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज को मिला ग्रीन चैंपियन सर्टिफिकेट

IMG 20210812 WA0006

लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले के सदर प्रखंड के आवास बोर्ड स्थित राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज को भारत सरकार, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण परिषद, उच्च शिक्षा विभाग एवं शिक्षा मंत्रालय द्वारा डिस्ट्रिक्ट ग्रीन चैंपियन सर्टिफिकेट से पुरस्कृत किया गया है.

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार एवं महात्मा गांधी ग्रामीण शिक्षा परिषद के द्वारा देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों के बीच 400 वैसे कैंपस सेलेक्ट किया गया था जहां स्वच्छता अभियान, हरियाली, पौधारोपण, जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण आदि पर समुचित ध्यान दिया गया हो. जिसमें बिहार के 13 उच्च शिक्षण संस्थानों का चयन किया गया था. जिसमे जिले के राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज का नाम भी शुमार था. 22 अप्रैल 2021 को पृथ्वी दिवस के अवसर पर इस पुरस्कार की घोषणा की गई थी.
शुक्रवार को उप विकास आयुक्त अभिलाषा शर्मा के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं 5000 का पुरस्कार राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज की चेयरमैन डॉ रीना कुमारी रूबी को सौंपा गया. इस अवसर पर महात्मा गांधी ग्रामीण शिक्षा परिषद के पदाधिकारियों द्वारा जिले के उच्च शिक्षण संस्थानों में स्वच्छता एवं ऊर्जा संरक्षण के कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया गया.

पुरस्कार ग्रहण करने के बाद डॉ रीना कुमारी रूबी ने कहा कि जल्दी ही यह संस्थान सोलर एनर्जी पर आधारित हो जाएगा और कैंपस में 200 से अधिक वृक्ष और लगाए जाएंगे. उन्होंने जल संरक्षण एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को आंदोलन का रूप देने और उसमें उच्च शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं के योगदान एवं उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला.

IMG 20210812 WA0005

कार्यक्रम गूगल पर ऑनलाइन प्रसारित किया गया. गूगल पर प्रसारित ऑनलाइन कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य इंद्रजीत पटेल, संरक्षक डॉ विवेकानंद, श्यामलाल चंद्रशेखर पारा मेडिकल संस्थान के प्राचार्य डॉ अमर सत्यम ने भी अपने विचारों को रखा.महाविद्यालय को पुरस्कृत किए जाने पर राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षकेतर व कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है.

Check Also

Poster 2026 03 01 033543

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का ‘आज’ का साथ बरकरार

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का 'आज' का साथ बरकरार

error: Content is protected !!