Breaking News
IMG 20210820 201146 196

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में गिरा घर, डूबने से दो पशुओं की मौत

20210814 073456

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रंखड के लगार पंचायत के इंग्लिश लगार टोला वार्ड नंबर 10 में हरिलाल रजक का ईट व खपरैल का घर बाढ़ की पानी में ध्वस्त हो गया. बताया जाता है कि इसके पूर्व भी इंग्लिश लगार में दो घर गिर चुके हैं. जबकि छोटी लगार वार्ड नंबर 8 निवासी चंदन यादव का दुधारू गाय की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई है. साथ ही बाढ़ के पानी में डूबने से एक घोड़ी के मौत की खबर है.

IMG 20210812 WA0006IMG 20210812 WA0005

बताया जाता है कि रंजीत यादव का सरैशा घोड़ी पिछले 2 दिनों से लापता था. जो गुरुवार को बाढ़ की पानी में मृत अवस्था में तैरता पाया गया. पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सौरव कुमार के द्वारा घटना जानकारी भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी को दिया गया. पशु चिकित्सक अजय कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर घोड़ी के मृत होने की पुष्टि की है. पशु चिकित्सक ने बताया कि मामले की रिपोर्ट अंचल अधिकारी को भेज दी जाएगी. इधर घटना पर दुख जताते हुए राजद नेता अंजनी यादव, पंचायत समिति सदस्य नीलम कुमारी ने पीड़ित रंजीत यादव व चंदन यादव को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग प्रशासन से की हैं.

Check Also

IMG 20260321 WA0013

मिट्टी से जुड़ा स्टार्टअप, आसमान छूती सफलता : खगड़िया के विकास की संघर्ष से सम्मान तक की यह कहानी

मिट्टी से जुड़ा स्टार्टअप, आसमान छूती सफलता : खगड़िया के विकास की संघर्ष से सम्मान तक की यह कहानी

error: Content is protected !!