Breaking News
IMG 20210819 WA0000

बाढ़ राहत केन्द्र के स्थिति का जायजा लेने पहुंचे सोशल वर्कर के साथ धक्का मुक्की

IMG 20210812 WA0006

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के सौढ दक्षिणी पंचायत के भरतखंड गांव स्थित उच्च विद्यालय भरतखंड में चल रहे बाढ राहत शिविर के स्थिति का जायजा लेने पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता जयप्रकाश यादव के सााथ शिविर में मौजूद लोगों के द्वारा धक्का-मुक्की किये जानावकी खबर. बता दें की मंगलवार को इस विद्यालय में मुख्यमंत्री ने बाढ राहत शिविर का जायजा लिया था.

IMG 20210812 WA0005

मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने उस शिविर में सभी बाढ प्रभावित लोगों के लिए काफी बेहतर व्यवस्थाएं की गई थी. बताया जाता है कि बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता यह जानने को वहां पहुँचे थे कि मुख्यमंत्री के जाने के बाद भी बाढ़ प्रभावितों के लिए वैसी ही व्यवस्थाएं हैं या फिर उसमें परिवर्तन हुआ है. कहा जा रहा कि जैसे ही सामाजिक कार्यकर्ता ने वहां की व्यवस्थाओं को अपने कैमरे में कैद करना चाहा, उपस्थित महिलाओं ने हंगामा करना शुरु कर दिया. इस दौरान महिलाओं ने उनका मोबाईल भी छीन लिया. जिसके उपरांत आनन-फानन में स्थानीय लोग जुट गये तथा सामाजिक कार्यकर्ता के मोबाइल में लिये गये फोटो व वीडियो को डिलीट कर के उन्हें वापस कर दिया गया.कहा जा रहा है कि इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता के साथ धक्का-मुक्की का भी प्रयास किया गया.

20210814 073456

वही मामले पर जयप्रकाश यादव ने सौढ उत्तरी पंचायत के प्रतिनिधि उमेश सिंह को इस हंगामा के लिये जिम्मेदार बताया. जबकि मुखिया प्रतिनिधि उमेश सिंह ने बताया है कि राहत शिविर में आराम कर रही महिलाओं का विडिओ बनाये जाने पर महिलाएं आक्रोशित होकर विरोध कर रही थी.साथ ही उन्होंने कहा है कि उन्हें इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है और वे बाढ़ पीड़ितों की सेवा में लगे हुए हैं.

Check Also

IMG 20260321 WA0013

मिट्टी से जुड़ा स्टार्टअप, आसमान छूती सफलता : खगड़िया के विकास की संघर्ष से सम्मान तक की यह कहानी

मिट्टी से जुड़ा स्टार्टअप, आसमान छूती सफलता : खगड़िया के विकास की संघर्ष से सम्मान तक की यह कहानी

error: Content is protected !!