Breaking News
IMG 20210807 WA0001

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर तैयारियां शुरू



लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : भारतीय जनता पार्टी के जिला ओबीसी मोर्चा कार्यसमिति की एक बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष रंजन राज की अध्यक्षता में महेंशखुंट के शारदा गिरधारी कॉलेज में आयोजित किया गया. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय प्रभारी सुनील चौरसिया, प्रदेश प्रवक्ता सुजीत राणा एवं मुख्य अतिथि के तौर पर जिला महामंत्री जितेंद्र यादव मौजूद थे.
मौके पर जितेंद्र यादव ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि मंडल स्तर पर कार्यकर्ता एकजुट होकर कमेटी का संशोधन कर जिला कार्यालय में जल्द से जल्द जमा कर दें. ताकि 4 व 5 सितंबर को आयोजित होने वाले प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को सफल बनाया जा सके. वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा इस बार ओबीसी कोटे से 27 मंत्री बनाया गया है. ताकि ओबीसी समाज का भी सरकार में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो. वहींजिलाध्यक्ष रंजन राज संगठन ने 15 अगस्त तक मंडलवार मंडल कार्यसमिति की बैठक होने की बातें कहीं.

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिनंदन मंडल, चुनाव सेल के संयोजक अरविंद सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मधु देवी, विनोद कुमार साह, जिला महामंत्री प्रमोद कुमार, जिला मंत्री अनुज कुमार, प्रवीण कुमार, कोषाध्यक्ष मुकेश साह, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरि लाल दास, मंडल महामंत्री अवनीश कुमार, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार, उमेश शर्मा, राजकिशोर रमन, किशोर कुमार सिंह, अरुण कुमार पंडित, मनीष कुमार, राज कुमार मंडल, मकुनी मंडल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार चौरसिया आदि उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260318 WA0037

पुलिस की छापेमारी में देशी कट्टा बरामद, एक हिरासत में

पुलिस की छापेमारी में देशी कट्टा बरामद, एक हिरासत में

error: Content is protected !!