Breaking News
IMG 20210729 WA0003

आवास पूर्ण करने वाले लाभार्थियों को मजदूरी का पूर्ण भुगतान करने का निर्देश


लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : उप विकासआयुक्त अभिलाषा शर्मा ने गुरूवार को जिले के मानसी प्रखंड के मनरेगा कार्यक्रमों और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की विस्तृत समीक्षा की और वहीं उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. मौके परउप विकास आयुक्त ने मनरेगा के अंतर्गत आवास पूर्ण करने वाले लाभार्थियों को मजदूरी का पूर्ण भुगतान करने का निर्देश दिया. साथ ही बेहतर प्रदर्शन नहीं करने वाले पंचायत रोजगार सेवकों पर कार्रवाई का भी निर्देश दिया गया. वहीं पंचायत रोजगार सेवकों को ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को काम देने, अतिरिक्त श्रम दिवस सृजित करने का निर्देश दिया गया, ताकि उन्हें अधिक से अधिक कार्य दिवसों में रोजगार प्राप्त हो सके.


प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा के दौरान अंचल अधिकारी द्वारा भूमिहीन लाभार्थियों के लिए सरकारी जमीन उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई. उप विकास आयुक्त ने 13 भूमिहीन लाभुकों को सूची क्रमांक के अनुसार आवास स्वीकृत करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया. साथ ही अपूर्ण आवासों को अविलंब पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया.

उप विकास आयुक्त के द्वारा मानसी के बलहा पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए स्थल का भी निरीक्षण किया गया. मिली जानकारी के अनुसार इस आंगनवाड़ी केंद्र का प्राक्कलन तैयार है और इसे मनरेगा के तहत निर्मित किया जाना है. जिसको लेकर एक सप्ताह के अंदर आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्देश मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी को दिया गया. उप विकास आयुक्त ने बलहा बाजार के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया और वहीं आवश्यक निर्देश दिया गया.

उप विकास आयुक्त ने पश्चिमी ठाठा पंचायत का भी निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों के अनुरोध पर लाभार्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए पशु शेड और बकरी शेड का निर्माण मनरेगा से कराने का निर्देश दिया. पूर्वी ठाठा पंचायत में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत निर्माण पूर्ण हो चुके आवासों का निरीक्षण किया और लंबित मजदूरी का अविलंब भुगतान करने का निर्देश दिया. वहीं पंचायत में भी लाभार्थियों की संख्या को देखते हुए पशु शेड और बकरी शेड का निर्माण मनरेगा के तहत कराए जाने का निर्देश संबंधित पंचायत रोजगार सेवक को दिया गया. इस अवसर पर मानसी के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्याम किशोर शर्मा, जिला पीएमयू लीड यशपाल कुमार, मनरेगा पीओ सुश्री मीनाक्षी सहित संबंधित कोई अन्य कर्मी मौजूद थे.

Check Also

Poster 2026 03 19 094445

शस्त्र अधिनियम के दोषी अभियुक्त को 3 साल के कठोर कारावास की सजा

शस्त्र अधिनियम के दोषी अभियुक्त को 3 साल के कठोर कारावास की सजा

error: Content is protected !!