Breaking News
IMG 20210725 WA0003

खगड़िया : जदयू के सेवा दल प्रकोष्ठ का विस्तार, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी


लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिला जदयू कार्यालय में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में जदयू सेवा दल प्रकोष्ठ के जिला संगठन व प्रखंड स्तरीय कमिटी का विस्तार करते हुए नव मनोनीत पदाधिकारियों के नामों का सूची जारी कर दिया गया है. मौके पर बताया गया कि जदयूसेवा दल दक्षिण बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी पटेल के निर्देश पर पहल करते हुए उनके अनुमोदन के बाद जदयू केपूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश महासचिव साधना देवी सदा, जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, सेवा दल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पंकज कुमार चौधरी व जिला संगठन प्रभारी सावन कुमार एवं जिला प्रवक्ता रौशन राणा प्रताप ने संयुक्त रूप से सेवा दल प्रकोष्ठ को जिला संगठन एवं प्रखंड स्तरीय कमिटी का विस्तार किया है.

BannerMaker 21122020 135916

इस अवसर पर जदयू के प्रदेश महासचिव सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी साधना देवी, जदयू के जिला अध्यक्ष बब्लू मंडल, उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा, जिला प्रवक्ता अरविन्द मोहन, दीपक कुमार सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी उपस्थित थे.


जारी सूची के अनुसारअंजय कुमार देव,रामनिवास एवंकिरण देव कुमार उर्फ करण कोजदयूसेवादल प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. जबकि नीरज कुमार राम को खगड़िया, गुड्डू पासवान को अलौली, मो.बेलाल हुसैन को गोगरी, राजीव कुमार उर्फ पप्पू को परबत्ता, पवन कुमार को चौथम, कुमार मनोज को मानसी एवं शिवनंदन कुमार को बेलदौर प्रखंड का अध्यक्ष बनाया गया है. साथ ही जिला महासचिव के रूप में विमल कुमार यादव, संजीव कुमार भगत, मोहम्मद नसीम आलम, मिथिलेश कुमार, चंदन कुमार, लालो यादव एवं देशरत्न अंबाजी को जिम्मेदारी सौंपी गई है. जबकि जिला सचिव का दायित्व कृष्ण पटेल, त्रिवेणी महतो, अरविंद पासवान, अरविंद यादव, श्रवण कुमार, रोहित कुमार उर्फ फंटूश, संतोष कुमार, रजनीश कुमार, बुद्धन सदा, अविनाश कुमार, प्रकाश कुमार, बबलू कुमार, सोनू कुमार सिंह, संतोष कुमार, रूद्र कुमार, मंटू साह, रविंद्र कुमार एवं विजय कुमार को दिया गया है.

Check Also

IMG 20260315 161356

निशांत की नई पारी व बबलू मंडल का अनुभव, खगड़िया में जेडीयू को नई धार देने की तैयारी

निशांत की नई पारी व बबलू मंडल का अनुभव, खगड़िया में जेडीयू को नई धार देने की तैयारी

error: Content is protected !!