Breaking News
IMG 20210722 211424 279

महंगाई व भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष तेज करने की जरूरत




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पहुंच कर खगड़िया के विधायक छत्रपति यादव ने कांग्रेस के दिवंगत नेताओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस क्रम में कांग्रेस विधायक सबसे पहले दिवंगत सच्चिदानंद दास के आवास पर पहुँचकर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया तथा उनके परिजनों से मुलाकात किया. मौके पर विधायक ने राजद नेता दशरथ दास,वमुरादपुर निवासी चन्द्रशेखर यादव सहित उपस्थित पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया.

BannerMaker 21122020 135916

विधायक ने प्रखंड मुख्यालय स्थित उद्योग समूह का भी दौरा किया तथा वहां की समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया. मौके पर श्रवण राय ने विधायक को शॉल तथा स्थानीय उत्पाद भेंट किया. विधायक कन्हैयाचक गांव भी पहुंचे और वहां उन्होंने पूर्व विधायक स्व. रामचन्द्र मिश्र के पुत्र सुनील मिश्र के निधन पर शोक संतप्त परिजनों को ढ़ाढस बंधाया. वहीं उन्होंने वर्तमान राजनीतिक हालात पर भा चर्चा किया.


मौके पर कांग्रेस विधायक ने कहा कि जनता से जुड़े सवाल पर महागठबंधन की भूमिका महत्वपूर्ण है और जनता को सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराना जरूरी है. वहीं उन्होंने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार, सरकारी योजनाओं में लूट, बढ़ते अपराध के मुद्दे को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष तेज करने की जरूरत है. साथ ही उन्होंने कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं के बीच सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मुद्दे को लेकर भी आंदोलन के माध्यम से सरकार को घेरने की जरूरत है. मौके पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश्वर दास, सीपीआईएम के हरेराम चौधरी, माले के जिला सचिव अरुण कुमार दास,सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ कुमार, अमित कुमार, प्रणव कुमार,वदिनेश मिश्र, शंभूशरण मिश्र, वंशिकाश्री आदि मौजूद थे.

Check Also

FB IMG 1773500931355

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ जन-संवाद, आपसी सहमति से निपटाए गए कई मामले

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ जन-संवाद, आपसी सहमति से निपटाए गए कई मामले

error: Content is protected !!