Breaking News
IMG 20210720 WA0002

सीएसपी संचालक को गोली मारकर बदमाशों ने लूट लिया 3 लाख




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से बड़ी वारदात की खबर आ रही है. बदमाशों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर तीन लाख से अधिक की राशि लूट लिया है. घटना सोमवार के देऱ शाम की खगड़िया-धुसमुरी विशनपुर मार्ग के महेशलट्टा मोड़ के समीप का बताया जाता है.

BannerMaker 21122020 135916

मिली जानकारी के अनुसार धुसमुरी विशनपुर के सीएसपी संचालक रंजीत कुमार रूपया लेकर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान महेशलट्टा मोड़ के समीप बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोका और गोली मारकर उनसे रूपया लूटकर फरार हो गया. घटना के बाद जख्मी हालत में सीएसपी संचालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है.

Check Also

IMG 20260309 WA0033

CM नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

CM नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

error: Content is protected !!