Breaking News
IMG 20210718 WA0006

घर आई बिजली और बुझ गया घर का चिराग, करंट लगने से युवक की मौत




लाइव खगडिया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के पिपरालतीफ पंचायत के वार्ड संख्या 3 निवासी नूर मोहम्मद का 30 बर्षीय पुत्र मो.नौसाद की नैत बिजली का करंट लगने से हो गई. मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व ही उन्हें बिजली कनेक्शन की स्वीकृति मिली थी. जिसके बाद युवक घर में कनेक्शन कर रहा था. इसी क्रम में वो करंट की चपेट आ गया.

BannerMaker 21122020 135916

घटना के बाद आस-पड़ोस के लोग मौके पर जमा हुए और युवक को गोगरी केरेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृतक घोषित कर दिया. इधर मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया. वहीं मृतक की पत्नी व दो छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के दूसरे एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है.

Check Also

IMG 20260321 WA0013

मिट्टी से जुड़ा स्टार्टअप, आसमान छूती सफलता : खगड़िया के विकास की संघर्ष से सम्मान तक की यह कहानी

मिट्टी से जुड़ा स्टार्टअप, आसमान छूती सफलता : खगड़िया के विकास की संघर्ष से सम्मान तक की यह कहानी

error: Content is protected !!