Breaking News
IMG 20210716 WA0001

बीडीओ के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन


लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : स्थानांतरित सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार राजन का सदर प्रखंड कार्यालय के सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में खगड़िया विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी गोपाल कृष्ण उर्फ चंदन यादव, नगर परिषद के पूर्व सभापति सह जाप नेता मनोहर यादव उपस्थित थे.

BannerMaker 21122020 135916

वहीं चंदन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि एक प्रखंड विकास पदाधिकारी के तौर पर राजेश कुमार राजन के काम को जिलेवासी सदैव याद रखेंगे और उनकी गिनती एक अच्छे पदाधिकारी के रूप में होती रहेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि राजेश कुमार राजन का कद उनके पद से ऊंचा रहा है. इस अवसर पर राजेश कुमार राजन को अतिथियों के द्वारा सम्मानित भी किया गया और उन्हें फूल-माला व बुके भेंट कर विदाई दी गई.


मौके पर जदयू नेता अशोक सिंह, मुखिया संघ के सदर प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार व जिला संरक्षक मक्खन साह, सदर अंचलाधिकारी अम्बिका प्रसाद, मुखिया हरिवंश यादव, सामाजिक कार्यकर्ता नरेश यादव, मुखिया मज़हर अली, सदर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, घोष यादव, वार्ड पार्षद विजय यादव सहित प्रखंड कार्यालय के कई कर्मी उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260309 WA0033

CM नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

CM नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

error: Content is protected !!