Breaking News
IMG 20210713 WA0008

#cheer4India : ओलंपिक खिलाड़ियों में जोश भरने को लेकर कार्यक्रम का आयोजन




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन के लिए भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने को लेकरस्पोर्ट्स ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया तथा भारतीय ओलम्पिक संघ के द्वारा पूरे देश में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. जिसको लेकरजिला खेल महासंघ के द्वारा जिले के विभिन्न मैदानों में कार्यक्रम आयोजित किया जाना है. इस क्रम में मंगलवार को जिले के इंडोर स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित किया गया. जिसका शुभारंभ जिला खेल महासंघ के अध्यक्ष रविश चंद्र बंटा ने फीता काटकर किया गया.

IMG 20210713 WA0009

मौके पर खिलाड़ियो को संबोधित करते हुए जिला खेल महासंघ के उपाध्यक्ष विप्लव रणधीर ने कहा कि ओलंपिक सबसे बड़ा प्रतियोगिता है और इसे खेलों का महाकुंभ कहा जाता है. ओलंपिक में इस बार भारत के खिलाड़ियो से पदक की बहुत ज्यादा उम्मीद है. वही नेशनल खिलाड़ी नवनीत कौर ने कहा कि ओलंपिक प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियो को चियर्स करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा किइस बार ओलंपिक में पुरुष से ज्यादा महिला खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है.


इस अवसर पर जिला खेल महासंघ के सचिव विकाश कुमार ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम का जिले के विभिन्न खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा. इस क्रम में बुधवार को शहर के जेनकएटी स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन होना है.

BannerMaker 21122020 135916

मौके पर खेल महासघ के डॉ जैनेन्द्र नाहर, राकेश कुमार, प्रकाश कुमार सहित खिलाड़ी रिमझिम कुमारी, नाजरीन आगा, मीनाक्षी कुमारी, छोटी कुमारी, कामनी कुमारी, शिवानी कुमारी, सौरभ कुमार, नीतीश कुमार, गौरव कुमार, निहाल, राज कमल, यश जैन, युवराज सिंह, कुमार सुप्रशांत दीप, नीतीश कुमार, दिलखुश, अजय कुमार, लक्की कुमार रजनीश कुमार, प्रशांत कुमार, प्रियांशु, अंकित कुमार आदि उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260309 WA0033

CM नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

CM नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

error: Content is protected !!