मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

अल्पसंख्यक समुदाय में जागरूकता के लिए कोविड टीकाकरण रथ रवाना

IMG 20210712 WA0008




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले के समाहरणालय परिसर से सोमवार को कोविड जागरूकता रथ को क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना किया गया. बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद कयूम अंसारी एवं जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने कोविड टीकाकरण को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

BannerMaker 21122020 135916

बताया जाता है कि रथ जिले भर में भ्रमण कर लोगों को टीकाकरण हेतु जागृत एवं प्रेरित करेगा. इस क्रम में खास तौर पर अल्पसंख्यक समाज के लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि बिहार में अगले 6 माह में 6 करोड़ वयस्कों को कोविड का टीका देने का लक्ष्य रखा गया है. जिसको लेकर जिला प्रशासन भी टीकाकरण के लक्ष्य प्राप्त करने के प्रयास में जुटी हुई है.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!