Breaking News
IMG 20210711 WA0001

जर्जर बांध की मरम्मती की दिशा में पहल करने का मंत्री से अनुरोध




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला महामंत्री जितेंद्र यादव एवं मथार टीका रामपुर बांध निर्माण संघर्ष समिति के सदस्य श्यामदेव यादव, शिवनंदन यादव, साहेब महतो, रणवीर यादव ने रविवार को जिला अतिथि गृह में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा. जिसमें श्रीनगर मथार से टीका रामपुर तक लगभग दो किलोमीटर जर्जर बांध की तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए इसके मरम्मती की दिशा में पहल करने का अनुरोध किया गया.

BannerMaker 21122020 135916

मौके पर स्थानीय नेताओं ने मंत्री को बताया कि इस संबंध में जिला अधिकारी से मिलकर भी समस्या से अवगत कराया गया था और जिलाधिकारी के निर्देश पर सदर एसडीओ एवं बाढ़ प्रमंडल के अधिकारी ने जांच किया और मरम्मती कार्य कराने का भरोसा दिलाया था. मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष बबलू मंडल, हम हम के जिलाध्यक्ष संजय यादव, वीआईपी के जिलाध्यक्ष मनोहर साहनी, पंकज कुमार, नंदू कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Check Also

FB IMG 1770034725142

डीएम ने किया ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का शंखनाद, 14 अप्रैल तक सभी योजनाओं को 100% धरातल पर उतारने का लक्ष्य

डीएम ने किया 'संपूर्णता अभियान 2.0' का शंखनाद, 14 अप्रैल तक सभी योजनाओं को 100% धरातल पर उतारने का लक्ष्य

error: Content is protected !!