Breaking News
IMG 20210630 WA0007

खगड़िया : कोसी व बागमती उफान पर, खतरे के निशान से 43 व 19 सेमी नीचे




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले में बागमती व कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है. जबकि बूढ़ी गंडक और गंगा के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है. हलांकि ये सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे है. लेकिन कोसी जिले के बलतारा में खतरे के निशान से मात्र 43 सेमी एवं बागमती संतोष स्लूईस के पास महज 19 सेमी नीचे बह रही है. कोसी का जलस्तर जिले के बलतारा में बुधवार को 33.42 मीटर दर्ज किया गया. यह नदी खतरे के निशान 33.85 मीटर से 43 सेमी नीचे बह रही है. मंगलवार को कोसी का जलस्तर बलतारा में 33.37 मीटर था. बीते 24 घंटे के दौरान बलतारा में कोसी के जलस्तर में 5 सेमी की वृद्धि हुई है.


साथ ही बागमती खतरे के निशान से मात्र 19 सेमी नीचे बह रही है और इस नदी के जलस्तर में भी वृद्धि जारी है. जिले के संतोष स्लूईस के पास बुधवार को बागमती का जलस्तर 35.44 मीटर दर्ज किया गया. यह खतरे के निशान 35.63 मीटर से मात्र 19 सेमी नीचे बह रही है. मंगलवार को संतोष स्लूईस के पास बागमती का जलस्तर 35.38 मीटर था.

BannerMaker 21122020 135916

उधर बुधवार को बूढ़ी गंडक का जलस्तर 34.06 मीटर दर्ज किया गया. जो खतरे के निशान 36.60 मीटर से 2.54 मीटर नीचे है. जबकि गंगा का जलस्तर बुधवार को 31.88 दर्ज किया गया. जो कि खतरे के निशान से 2.19 मीटर नीचे था. पिछले 24 घंटे में इन दोनों ही नदियों के जलस्तर नें गिरावट दर्ज की गई है. गौरतलब है कि जिले में जून माह में अब तक 372.34 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. जबकि बीते वर्ष तक जून माह का औसत बारिश 188.20 मिलीमीटर रहा है.

Check Also

FB IMG 1773500931355

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ जन-संवाद, आपसी सहमति से निपटाए गए कई मामले

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ जन-संवाद, आपसी सहमति से निपटाए गए कई मामले

error: Content is protected !!