Breaking News
IMG 20210516 WA0000

तालाब में डूबने से युवक की मौत, डूबते हुए दूसरे को ग्रामीणों ने बचाया




लाइव खगडिया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के बेलदौर थाना अंतर्गत कुर्बन पंचायत के सठमा धार में डूबने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बेहोश हो गया और बेहोशावस्था में उसका ईलाज किया जा रहा है. मृतक की पहचान मधेपूरा जिला के उदाकिशुनगंज के छर्रापट्टी गांव निवासी शिवानंद सिंह के 18 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार के रुप में की गई है, जबकि उसे बचाने की कोशिश करने के लिए पानी में कूदे 32 वर्षीय धीरज कुमार को ग्रामीणों के सहयोग से बचा लिया गया है.


घटना सठमा बहियार की है. मृतक प्राईवेट बिजली मिस्त्री बताया जा रहा है और स्थानीय लोगों की माने तो घटना स्थल के समीप एक बिजली पोल पर चढ़कर धीरज कुमार के साथ कार्य कर रहा था. बताया जाता है कि किसानों के खेतों में बिजली पहुॅंचाने के लिए कार्य एजेंसी के द्वरा खेतों में पोल पर तार लगाने का कार्य किया जा रहा था. इसी क्रम में पोल पर चढ़े आनंद नीचे धार के पानी में गिर गया. हादसे के बाद उसके साथ कार्य कर रहे धीरज भी उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया, लेकिन वह आनंद को तो नहीं बचा पाया और वो खुद भी डूबने लगा, जिसे आस पास के लोगों के द्वारा पानी से निकालकर बचा लिया.

BannerMaker 21122020 135916

हलांकि घटना के संबंध में मृतक का भाई अमरजीत कुमार ने सीओ को आवेदन देकर कहा कि उनका भाई आनंद कुमार तालाब मे नहाने के दौरान वह डूब गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

Check Also

IMG 20260309 WA0033

CM नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

CM नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

error: Content is protected !!