Breaking News
IMG 20210623 WA0016

झपटे गए 50 हजार की बरामदगी, झपटमार गिरोह का एक सदस्य भी गिरफ्तार




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले के चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र से झपटमार गिरोह द्वारा एक शिक्षिका से 18 जून को 75 हजार रूपये झपट लेने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने ना सिर्फ झपटमार गिरोह की पहचान कर ली, बल्कि झपटे गये रूपयों में से 50 हजार की बरामदगी करते हुए गिरोह के एक सदस्य को भी गिरफ्तार कर लिया है .


पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में मामले की जानकारी देते हुए एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. मामले की तफ्तीशमें कटिहार जिले के कोढ़ा गिरोह की संलिप्तता की बात सामने आई. ऐसे में पुलिस ने कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोढ़ा गांव में छापेमारी करते हुए घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के एक सदस्य 32 वर्षीय रोनित कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

BannerMaker 21122020 135916

मौके से पुलिस ने झपटे गये 50 हजार नगदी सहित पीड़ित शिक्षिका का आधार कार्ड बरामद किया है. बहरहाल पुलिस शेष नगदी की बरामदगी एवं गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.

Check Also

IMG 20260309 WA0033

CM नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

CM नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

error: Content is protected !!