Breaking News
IMG 20210617 WA0012

पिकअप से 333 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक व उपचालक गिरफ्तार




लाइव खगडिया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिला पुलिस ने पटना के निगरानी टीम के सहयोग से आम लदे एक पिकअप पर छिपाकर ऱखे 333 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. साथ ही वाहन के चालक एवं उपचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. बरामद की गई विदेशी शराब में 375 एमएल पैक की 560 बोतल एवं 750 एमएल पैक की 164 बोतल शामिल है.

BannerMaker 21122020 135916

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिकअप पर आम लोड था और उसके नीचे शराब की बोतलों को छिपाकर रखा वाहन महेशखूंट से पचौत गांव की ओर जा रहा था. मामले की गुप्त सूचना मिलते ही बेलदौर के थानाध्यक्ष शिव कुमार के नेतृत्व में एएसआई पंकज प्रकाश, एएसआई शैलेश कुमार की टीम ने पचौत पंचायत के पुनर्वास मुशहरी में छापेमारी किया. जहां से शराब बरामद किया गया और साथ ही पिकअप के चालक व उपचालक की गिरफ्तारी हुई.


गिरफ्तार चालक की पहचान मधेपूरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के मो. औरंगजेब एवं उपचालक की पहचान जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव के हीरालाल मंडल के रुप में की गई है. मामले में थानाध्यक्ष के स्वलिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चालक एवं उपचालक को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है.

Check Also

IMG 20260309 WA0033

CM नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

CM नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

error: Content is protected !!