लाइव खगडिया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से डेढ वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो जाने की खबर है. घटना गुरुवार के दिन की सकरोहर पंचायत के धड़क्का सिंह बासा गांव की बताई जा रही है. मृतक की पहचानअविष कुमार के डेढ़़ वर्षीय पुत्र हिमांषु कुमार के रुप में की गई है.
बताया जाता है कि बालक के यहां कुछ गेस्ट आये हुए थे. जिसकी खातिरदारी में बालक का परिजन लगा हुआ था. इसी बीच बालक खेलते-खेलते चापाकल के पास चला गया और वहां पानी भरे गड्ढे में गिर गया. जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई. सीओ अमित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में अनुग्रह अनुदान दिए जाने का प्रावधान नहीं है. हलांकि डीएम घटना पर दुःख प्रकट करते हुए पीड़ित परिवार को अन्ययोजना के तहत लाभ देने की दिशा में पहल कर रहे हैं.
Live Khagaria Hyper Local Digital News Platform

