Breaking News
IMG 20210604 WA0000

विधायक डॉ संजीव द्वारा गोगरी में सौ शैय्या वाला अस्पताल भवन का शिलान्यास




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : परबत्ता के विधायक डॉ संजीव कुमार ने गुरूवार को गोगरी अस्पताल परिसर में 100 शैय्या बेड वाला हॉस्पिटल भवन निर्माण का शिलान्यास किया. साथ ही ती ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी अस्पताल को डोनेट किया.

IMG 20210604 WA0001

वहीं विधायक ने बताया कि गोगपी अनुमंडलीय अस्पताल के बन जाने से परबत्ता विधानसभा की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा. विधायक के द्वारा गोगरी अस्पताल में 10 LTS प्रति मिनट क्षमता वाले ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन भी दिया गया. बताया जाता है कि इससे आपात स्थिति में गंभीर मरीजों लाभ मिलेगा.


विधायक ने परबत्ता विधासभा क्षेत्र के पूर्व लगार पंचायत के चकप्रयाग स्थित जमींदारी बांध का भी निरीक्षण किया. जिसके उपरांत उन्होंने तेमथा करारी बांध का जायजा लिया.

BannerMaker 21122020 135916

मौके पर गोगरी एसडीओ सुभाष चंद्र मंडल, एसडीपीओ मनोज कुमार, अस्पताल प्रभारी , गोगरी नगर परिषद प्रतिनिधि रवि यादव, मणिभूषण राय, विधायक के मीडिया प्रभारी साकेत कुमार, जदयू प्रखण्ड उपाध्यक्ष सुबोध साह, परबत्ता जदयू अध्यक्ष ध्रुब शर्मा युवा अध्यक्ष राहुल राज, ललन शर्मा आदि उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260317 075008

पकड़ा गया ‘धोखे का सौदागर’, 2 करोड़ की ठगी और ₹50,000 का ईनामी ठग गिरफ्तार

पकड़ा गया 'धोखे का सौदागर', 2 करोड़ की ठगी और ₹50,000 का ईनामी ठग गिरफ्तार

error: Content is protected !!