Breaking News
IMG 20210405 WA0000

युवा जदयू के खगड़िया लोकसभा प्रभारी बनाये जाने पर विक्रम यादव का भव्य स्वागत




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : बिहार में सत्ताधारी दल जदयू के संगठन में लगातार फेरबदल हो रहे हैं और प्रकोष्ठ की तरफ से भी सूची भी जारी होने लगी है. पहली बार जदयू में कई प्रकोष्ठ को उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार जैसे दो भागों में बांटकर जिम्मेदारी दी गई है. इस क्रम में युवा प्रकोष्ठ ने पिछले दिनो लोकसभा प्रभारी और जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. वहीं जदयू युवा प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम यादव को खगड़िया लोकसभा प्रभारी बनाया गया है.


विक्रम यादव को युवा जदयू के खगड़िया लोकसभा प्रभारी बनाए जाने पर जनता दल यूनाइटेड के जिला कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. वहीं जिलाध्यक्ष बबलू मंडल व पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने नवमनोनीत लोकसभा प्रभारी का भव्य स्वागत किया.

मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ विक्रम यादव को एक बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है, उसे वो बखूबी व ईमानदारी पूर्वक निभाते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करेंगे. इस अवसर पर सुनीत कुमार चौधरी, रामबिलास महतो, रमाशंकर सिंह, पंकज गुप्ता, विकाश कुमार सिंह, कन्हैया साह, अनुज कुमार शर्मा, वकील सिंह आदि ने विक्रम यादव को बुके एवं फूल मालाओं से स्वागत किया और बधाई दी.

Check Also

06 09 2024 Saspenf

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

error: Content is protected !!