Breaking News
IMG 20210326 WA0021

पढ़ रही हैं, तभी तो आगे बढ़ रही हैं बिहार की बेटियां : सुहेली मेहता



लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : इंटरमीडिएट की परीक्षा के तीनों संकायों में बेटियों के टॉप आने पर जदयू की प्रदेश प्रवक्ता सुहेली मेहता ने बधाई व शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा है कि बिहार की बेटियां पढ़ रही है, तभी तो वो आगे बढ़ रही है.

20210322 091541

सुहेली मेहता ने कहा है कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम बेटियों की सफलता व जज्बे की कहानी बता रहा है और टॉप स्थान पर बिहार की बेटियों ने कब्जा जमा लिया है. इस कड़ी में औरंगाबाद की बेटी सुगंधा कुमारी कॉमर्स टॉपर, खगड़िया की बेटी मधु भारती आर्ट्स टॉपर एवं नालंदा की बेटी सोनाली कुमारी साईंस टॉपर हुई हैं.


वहीं उन्होंने कहा है कि जिस बिहार में बेटियों को उनके घरवाले ही स्कूल भेजने में आनाकानी करते थे, उसी बेटियों को हौसला रूपी पंख देकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेटियों को उनकी क्षमता से परिचय कराया है. आज इसका ही परिणाम है कि बेटियों ने अपनी लगन और मेहनत के बल पर नये मुकाम को छू रही हैं और साथ ही साथ वे अपने माता-पिता का नाम भी रौशन कर रही हैं.

IMG 20210323 225505 694

जदयू की प्रदेश प्रवक्ता ने टॉप पर रहे तीनों बेटियां सहित बिहार के सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा है कि जो चूक गए उन्हें आगे और मेहनत व लगन से पढ़ाई कर अगले प्रयास में सफलता अर्जित करने की जरूरत है.

Check Also

06 09 2024 Saspenf

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

error: Content is protected !!