Breaking News
IMG 20210324 WA0002

होली व शब-ए-बारात को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक



लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता थाना परिसर में होली एवं शब-ए-बारात को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता सीओ अंशु प्रसून ने किया.

IMG 20210323 225505 694

बैठक में प्रखंड के सभी पंचायतों से आए गणमान्य लोगों से विभिन्न पहलूओं की जानकारी ली गई. वहीं होली समारोह के दौरान नशा पान नहीं करने की अपील की गई. मौको पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रविशंकर कुमार ने कहा कि कोरोना काल में त्योहार शांतिपूर्ण एवं शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मनाया जाए. 


वहीं पूर्व मुखिया पवन चौधरी, नेपाली सिंह, मदनमोहन सिंह, रामानुज रमन, अंजनी यादव, मिथिलेश कुमार आदि ने कहा की पर्व के दौरान सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी. ताकि सौहार्द पूर्ण एवं सदगी तरीके से पर्व संपन्न हो. जबकि थाना प्रभारी संजय विश्वास ने कहा कि क्षेत्र मे शांति बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है.

20210322 091541

बैठक में पूर्व जिला परिषद सदस्य शैलेन्द्र कुमार शेलेश , मुखिया बालकृष्ण शर्मा उर्फ ललन शर्मा, रामबालक चौधरी, विजय यादव, ललन कुमार, लालरतन, सौरभ कुमार, सुबोध साह, लाल खान, मनोज चौधरी, मो मकसूद आलम, सिंधु सिंह, मो.मजीद आदि उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260313 WA0050

परबत्ता: तिरुपति गैस एजेंसी में एसडीओ का औचक निरीक्षण, वितरण में गड़बड़ी पर दी चेतावनी

परबत्ता: तिरुपति गैस एजेंसी में एसडीओ का औचक निरीक्षण, वितरण में गड़बड़ी पर दी चेतावनी

error: Content is protected !!