Breaking News
IMG 20210321 WA0002

अगुवानी-सुल्तानगंज पुल : सुपर स्ट्रक्चर कार्य से दिखने लगा है महासेतु का आकार



लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार) : जिले के परबत्ता प्रखंड के अगुवानी घाट तथा सुलतानगंज घाट के बीच गंगा नदी पर बन रहे फोर लेन पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. साथ ही संपर्क सड़क निर्माण कार्य की गति भी तेजी पकड़ ली है. मिली जानकारी के मुताबिक़ इस पुल के दोनों तरफ कुल 25 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना है. जिसमें से अगुवानी से पसराहा तक 21 किलोमीटर सड़क बनाया जायेगा. एस पी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ईं आलोक झा ने बताया है कि गंगा नदी के बीच पाया का निर्माण कार्य लगभग पुरा हो चुका है तथा सुपर स्ट्रक्चर का कार्य तेजी से चल रहा है. साथ ही पहुंच पथ के लिए अगुवानी से 8 किलोमीटर एवं पसराहा की तरफ से दो किलोमीटर पर सड़क निर्माण का कार्य तेज गति से चल रहा है. जबकि शेष भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है.


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुल्तानगंज की तरफ से भी पहुंच पथ के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुका है. भूमि अधिग्रहण होते ही सड़क निर्माण शुरू कर दिया जाएगा. बताते चलें कि मार्च 2020 तक इस महासेतु पर आवागमन शुरू करने का विभागीय निर्देश था. लेकिन 2019 की बाढ़ ने बाधा पहुंचाया और यह संभव नहीं हो सा. जिसके उपरांत विभाग ने 2021 तक महासेतु पर आवागमन चालू करने का लक्ष्य रखा है. विगत वर्ष कोरोना के कारण लॉक डाउन में भी कार्य कुछ बाधित रहा था.

IMG 20210321 WA0003

पुल निर्माण में हो रही देरी का उठ चुका हैं विधानसभा में आवाज

विगत दिनों विधानसभा में परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार ने बिहार सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना अगुवानी -सुल्तानगंज गंगा नदी पुल निर्माण कार्य तय समय मे पूर्ण नहीं होने का मुद्दा उठाया था. जिसका जवाब देते हुए संबंधित मंत्री ने दिसंबर 2021 तक निर्माण पूर्ण होने की बात कही है.

20210322 091541

महत्वाकांक्षी है यह परियोजना

बिहार सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना की लागत का आरंभिक मूल्यांकन 1710.77 करोड़ किया गया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 फरवरी 2014 को परबत्ता के एम डी कॉलेज मैदान में पुल का शिलान्यास किया था तथा 9 मार्च 2015 को मुरारका कॉलेज सुलतानगंज के मैदान से पुल निर्माण का कार्यारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया था.इस पुल के निर्माण से उत्तर तथा दक्षिण बिहार के बीच की दूरी काफी कम हो जायेगी. इसके अलावा प्रति वर्ष श्रावणी मेला में देवघर जाने वाले लाखों कांवरियों को इससे फायदा होगा. इस पुल तथा सड़क के निर्माण से एन एच 31 तथा एन एच 80 आपस में जुड़ जायेंगे.बता दें कि राष्ट्रीय उच्च पथ 31 स्थित पसराहा एवं मुंगेर-भागलपुर राष्ट्रीय उच्च पथ 80 स्थित सुल्तानगंज के पास फोरलेन सड़क का मिलान किया जाना है. इस महासेतु की लम्बाई करीब 3.160 किलोमीटर है. जबकी एप्रोच पथ की कुल लम्बाई करीब 25 किलोमीटर बताया जा रहा है.

यह होगी पुल की विशेषता

* फोर लेन पुल में दो- दो लेन का दो अलग-अलग पुल बनेगा

* गंगा की मुख्यधारा में पिलर की बजाय केबुल पर झूलता हुआ पुल होगा

* बीच के दो पिलरों के बीच 125 मीटर की दूरी होगी

* पुल की कुल लंबाई 3.160 किलोमीटर

* पुल का प्रकार – केबल स्टेड आधारित

* इन्टेलीजेन्ट ट्रॉफिक प्रणाली

* पहुँच पथ की लंबाई 25 किमी

* डॉल्फिन वेधशाला

* पुल प्रदर्शिनी एवं रेस्ट एरिया

* प्रकाश प्रणाली

* व्हेकिल अंडरपास

* रोटरी ट्रॉफिक प्रणाली

* 4×4 टॉल प्लाजा

* पेसेन्जर अंडरपास

Check Also

06 09 2024 Saspenf

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

error: Content is protected !!