Breaking News
IMG 20210314 WA0001

45 करोड़ की लागत से जिले के 5 सड़कों का बाईपास रोड के रूप में होगा निर्माण



लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा रविवार को एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया. मौेके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सह क्षेत्रीय प्रभारी संजय खंडेलिया ने सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि लगभग 45 करोड़ की लागत से जिले के पांच सड़कों का उन्नयन कर बाईपास सड़क के रूप में निर्माण होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा जानकारी दी गई है कि उक्त पांचों सड़कों के डीपीआर को तकनीकी व प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है और शीघ्र ही निविदा आमंत्रित करने की प्रक्रिया होगी.


वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि संसारपुर एनएच -31 गुदरिया स्थान भाया गौड़ाशक्ति, मेसौड़ी में बाईपास पथ निर्माण हेतु 9.21 करोड़, सोनमकी रोड में रोज बड स्कूल से बछौता होते हुए भिरयाही पोखर तक बाईपास पथ निर्माण हेतु 12.23 करोड़, महेशखूंट- गोगरी- परबत्ता- सुल्तानगंज घाट पथ में भगवान हाई स्कूल गोगरी से फतेहपुर तक बाईपास पथ निर्माण कार्य 9.03 करोड़ तथा बीएसएनल ऑफिस खगड़िया से राजेंद्र सरोवर होते हुए गौशाला पथ मोड़ तक बाईपास पथ निर्माण हेतु 3.52 करोड़ राशि से सड़क का निर्माण होना है. साथ ही उन्होंने कहा कि पहले सरकार में जिला से भाजपा का कोई प्रतिनिधि नहीं होने के कारण खगड़़िया के विकास के मुद्दे को सरकार के समझ रखने वाला कोई नहीं था, लेकिन मंत्री बनने के बाद अब यह जिम्मेदारी सम्राट चौधरी बखूबी निभा रहे हैं. प्रेस वार्ता को जिला प्रभारी मुन्ना चौधरी ने भी संबोधित किया.

मौके पर भाजपा नेता मनीष चौधरी को भाजपा के जिला प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया. प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी, जिला महामंत्री रवि सिंह राजपूत व जितेंद्र यादव, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष बंदना कुमारी, जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय (गुड्डू), भाजपा नेता अमरेंद्र भारती मौजूद थे.

Check Also

06 09 2024 Saspenf

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

error: Content is protected !!