Breaking News
IMG 20210312 WA0004

आदिति व अनुपमा की गीतों पर रात भर झूमते रहे दर्शक



लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले भर में गुरूवार को महाशिवरात्रि हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा. परबत्ता प्रखंड के सियादतपुर अगुवानी पंचायत अंतर्गत डुमरिया बुजुर्ग भगवती मंदिर के प्रांगण में महाशिवरात्रि के मौके पर भव्य जागरण का आयोजन किया गया.

IMG 20210312 WA0005

जहां चर्चित गायिका आदिति राज, अनुपमा यादव एवं गायक जीतू तिवारी की गायकी पर रात भर श्रोता झूमते रहे. ज्यों-ज्यों रात ढ़लती गई संगीत का कार्यक्रम में चार चांद लगता गया. संगीत टीम के साथ नृत्यांगना भी थीं. जिसने अपनी नृत्य कला से दर्शकों का मन मोह लिया.


उधर शिरोमणि टोला नयागांव में राजाधिराज कला केंद्र मथुरा के द्वारा रासलीला की प्रस्तुति की गई. जिसे देखने शाम ढलते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. वहीं कलाकारों ने संगीतमयी राधा-कृष्ण रूपी युगल जोड़ी का नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में स्थानीय शिरोमणिटोला वासी कपिलदेव कुंवर, मिथिलेश कुमार, शंकर सिंह, बमबम चौधरी, राहुल कुमार, मनोज राय सहित गांव के नवयुवक जुटे रहे.

IMG 20210312 WA0006

दूसरी तरफ वैदिक विधि-विधान से पंडितों द्वारा मंदिर के अंदर दूल्हारूपी श्री रामेश्वर महादेव का माता पार्वती के साथ विवाह संपन्न कराया गया. तदुपरांत मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खुलते ही देर रात्रि तकरीबन दो बजे तक महादेव एवं माता पार्वती के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. बताते चलें कि श्री रामेश्वर महादेव का विवाहोत्सव एवं प्राकट्योत्सव महायज्ञ सप्त दिवसीय मनाया जा रहा है. इस कड़ी में निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रतिदिन तीन बजे से संध्या छः बजे तक श्रीमद्भागवत कथा तथा रात्रि आठ बजे से देर रात्रि तक रासलीला का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम का समापन 17 मार्च को होगा.

Check Also

IMG 20260301 WA0023

हुड़दंगियों सावधान! परबत्ता में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सड़कों पर निकलीं SDPO साक्षी कुमारी

हुड़दंगियों सावधान! परबत्ता में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सड़कों पर निकलीं SDPO साक्षी कुमारी

error: Content is protected !!