Breaking News
IMG 20210312 WA0003

पूर्णिया से लूटी गई स्कार्पियो खगड़िया के परबत्ता से बरामद, एक की गिरफ्तारी



लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव से गुरूवार की देर रात परबत्ता थाना की पुलिस ने लूटी गई स्कार्पियो बरामद किया. साथ ही एक युवक को गिरफ्तार कर पूर्णियां पुलिस को सुपुर्द कर दिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक 7 मार्च को कटिहार जिले के कोढ़ा स्थित महिनाथपुर गांव निवासी अनिल सिंह ने डगरूआ थाने में स्कार्पियो लूट का केस दर्ज कराया था. जिसका कांड संख्या-69/21 बताया जाता है. पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक ने वाहन की बरामदगी के लिए टीम का गठन किया था. इधर उक्त कांड में लूटी गई स्कार्पियो जिले के परबत्त पुलिस के द्वारा बरामद किया गया.


मिली जानकारी के अनुसार मामले में गिरफ्तार अभियुक्त जिले के कुल्हडिया निवासी अशोक शर्मा के पुत्र सोनू कुमार ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने चार सहयोगी का नाम बताया गया है. बताया जाता है कि टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा जिले में टेक्निकल सर्विलांस शाखा की मदद एवं प्राप्त सूचना के आधार पर कांड का उद्भेदन करते हुए लूटी गई स्कॉर्पियो को बरामद किया गया है. परबत्ता थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि इस संबंध में वहां की पुलिस लगातार संपर्क में थी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई. बताया जाता है कि लूटी गई स्कार्पियो पूर्णियां जिले के बायसी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे विनोद यादव के भाई मनोज यादव का था.

Check Also

IMG 20260301 WA0023

हुड़दंगियों सावधान! परबत्ता में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सड़कों पर निकलीं SDPO साक्षी कुमारी

हुड़दंगियों सावधान! परबत्ता में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सड़कों पर निकलीं SDPO साक्षी कुमारी

error: Content is protected !!