Breaking News
IMG 20210308 212931 246

समाज को आकार देने वाली मातृशक्ति रूपी नारी को दें सम्मान




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले के सदर प्रखंड के आवास बोर्ड स्थित राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलज रांकों में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कॉलेज के सभाकक्ष में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

IMG 20210308 WA0013

मौके पर प्रोफ़ेसर एवं महाविद्यालय के छात्राध्यापक ने संस्कार एवं संस्कृति से भरे इस संसार कुलीन व्यवस्था को सुदृढ़ एवं संसार की उत्पत्ति में महिलाओं की अहम भूमिका होने की चर्चा की. वहीं दया, करुणा , ममता और प्रेम की प्रतीक अपनी तर्कशीलता, बुद्धिमत्ता और संस्कार की बदौलत समाज को आकार देने वाली मातृ-शक्तियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामना दी गई और समस्त नारी समाज को सम्मान देने की बातें कही गई.


मौके पर विद्यालय के प्रचार्य प्रोफेसर इंद्रजीत पटेल, प्रोफेसर बिंद बहादुर कुशवाहा, प्रोफेसर प्रदीप कुमार, प्रोफेसर अजय यादव, प्रोफेसर सत्येंद्र कुमार, प्रोफ़ेसर प्रीति कुमारी, प्रोफ़ेसर अनुराधा कुमारी, पुस्तकालय अध्यक्ष रामानंद कुमार, कार्यालय सहायक मिथुन कुमार, मिलन कुमार, रुपेश कुमार एवं छात्र अध्यापक रविकांत कुमार रंजन, ज्योतिष, मौसम, फुल कुमारी सहित शिक्षा जगत से जुड़े कई लोग उपस्थित थे.

Check Also

FB IMG 1770034725142

डीएम ने किया ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का शंखनाद, 14 अप्रैल तक सभी योजनाओं को 100% धरातल पर उतारने का लक्ष्य

डीएम ने किया 'संपूर्णता अभियान 2.0' का शंखनाद, 14 अप्रैल तक सभी योजनाओं को 100% धरातल पर उतारने का लक्ष्य

error: Content is protected !!