Breaking News
IMG 20210227 214210 105

संत रविदास की जयंती पर उनके सिद्धांतों को किया गया याद




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले के सदर प्रखंड के कमलपुर में शनिवार को संत शिरोमणि रविदास की 644वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत शिक्षक रामलखन प्रसाद की अध्यक्षता ने की. इस अवसर पर संत रवि दास के तैलचित्र चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया.

IMG 20210123 WA0006

मौके पर संबोधित करते हुए रामलखन प्रसाद ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने समाज को एक बेहतर मार्ग बतलाया है और इस मार्ग को अपनाने पर ही समाज में समरसता और लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूती के साथ कायम हो सकता है.


वहीं आचार्य राकेश कुमार शास्त्री तथा चन्द्रशेखर मंडल ने संत रवि दास जी की रचनाओं पर व्याख्यान दिया. आचार्य राकेश शास्त्री ने कहा कि रवि दास सामाजिक कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने में अहम योगदान दिया और आज उनके द्वारा बताये गये मार्गों का अनुकरण कर ही समरस समाज की परिकल्पना संभव है.

मौके पर सेवा निवृत शिक्षक कुशेश्वर पासवान, सूर्य कुमार पासवान, सुखनन्दन पासवान, डॉ.पुरातन गांधी, शिक्षक शनातन कुमार, सुमन कुमार, महंथ सीयाराम दास आदि ने संबोधित किया.

Check Also

FB IMG 1774192430555

बिहार दिवस पर हरियाली का संदेश, कल JNKT में अल्तमाश फरीदी के साथ होगी सुरमयी शाम

बिहार दिवस पर हरियाली का संदेश, कल JNKT में अल्तमाश फरीदी के साथ होगी सुरमयी शाम

error: Content is protected !!