Breaking News
IMG 20210224 WA0002

अपराध नियंत्रण एवं आपसी सद्भाव मेरी पहली प्राथमिकता : एसडीपीओ




लाइव खगड़िय़ा (मुकेश कुमार मिश्र) : “जिले के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं आपसी सद्भाव बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी. साथ ही शराब कारोबारी पर पैनी नजर रहेगी”. उक्त बातें गोगरी में नवपदस्थापित एसडीपीओ मनोज कुमार ने कही.


बुधवार को योगदान करने के बाद एसडीपीओ ने बताया कि अनुमंडल के सभी थाना क्षेत्रों में अपराध को नियंत्रित करने को प्राथमिकता दिया जायगा. साथ ही आपसी सद्भाव भाईचारे बनाए रखने के लिए सकारात्मक कदम उठाया जायगा. अपराध के क्षेत्र में फरार बदमाशों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी और फरार रहने वाले अपराधियो के संपत्ति की कुर्की जप्ती की प्रक्रिया अपनाई जायगी. क्षेत्र में अमन चैन बनाये रखने के लिए सकारात्मक कदम उठाया जायगा और अनुमंडल के सभी थाना अध्यक्षों की बैठक कर इस दिशा में आवश्यक दिशा निर्देश दिया जायगा.

IMG 20210123 WA0006

मालूम हो कि मनोज कुमार इसके पूर्व पुलिस उपाधीक्षक पद पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना में कार्यरत थे. मौके पर गोगरी थाना अध्यक्ष शरत कुमार आदि उपस्थित थे.

Check Also

06 09 2024 Saspenf

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

error: Content is protected !!