Breaking News
IMG 20210222 171349 731

देसी पिस्टल के साथ पश्चिम बंगाल के हथियार तस्कर को पुलिस ने दबोचा




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार) : जिला पुलिस को अवैध देसी पिस्टल के साथ पश्चिम बंगाल के एक हथियार तस्कर की गिरफ्तारी में बड़ी सफलता हाथ लगी है.

IMG 20210123 WA0006

मिली जानकारी के अनुसार मानसी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक लड़का हथियार लेकर मानसी रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ अपने गंतव्य की ओर जाने वाला है. मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार को दी गई. जिसके उपरांत एसपी के निर्देश पर मानसी के थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानसी बस स्टेंड से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. जिसकी तलाशी के दौरान उसके पास से 12 इंच का 4 देसी पिस्तौल बरामद किया गया.


अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किये गये अनुसिदिक पाइक पश्चिम बंगाल के चौबीस परगना जिला के उस्ती थाना क्षेत्र के बरीरपुआ के निवासी बताया जाता है. छापेमारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार व रोबिन कुमार दास, सिपाही अनिल कुमार रजक, संतोष कुमार यादव, चन्द्रजीत कुमार एवं मानसी थाना पर उपस्थित चौकीदार शामिल थे.

Check Also

06 09 2024 Saspenf

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

error: Content is protected !!