Breaking News
IMG 20210209 193318 934

नीतीश कैबिनेट का विस्तार, फिर उपेक्षित रह गया खगड़िया




लाइव खगडिया (मनीष कुमार) : बिहार कैबिनेट का मंगलवार को विस्तार कर दिया गया है. इस क्रम में 17 नए मंत्रियों ने शपथ ली है. इस तरह नीतीश कैबिनेट में कुल 31 मंत्री हो गए हैं. उल्लेखनीय है कि पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत पुराने 14 मंत्री थे. दूसरी तरफ तमाम चर्चाओं को बावजूद एक बार फिर नीतीश कैबिनेट में खगड़िया को भागीदारी नहीं मिली है. कई जिलों से तो कई-कई मंत्री बनाये गए और खगड़िया जिले की उपेक्षा कर दी गई.

IMG 20210123 WA0006

उल्लेखनीय है कि जिले के चार विधान सभा सीटों में से दो पर सत्तारूढ़ गठबंधन के जदयू का कब्जा है. इस बीच नीतीश कैबिनेट में जगह मिलने की संभावनाओं को लेकर विगत कुछ दिनों से परबत्ता के जदयू विधायक डॉ संजीव कुमार के नाम की चर्चाएं तेज थी.

IMG 20210209 WA0003

जिससे जिले के लोगों व खास कर युवाओं एवं उनके समर्थकों के बीच आशा की एक नई किरण जगी थी. माना जा रहा था कि युवा विधायक को मंत्रीमंडल में जगह मिलने पर जिले में विकास को नई गति मिलेगी. लेकिन मंत्रीमंडल विस्तार के साथ इन उम्मीदों पर पानी फिर गया.


ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब बात जिले के विधायकों को मंत्रीमंडल में जगह देने की आई हो तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनदेखी की हो. उनके विगत के कार्यकाल में भी जिला ने जदयू को तीन सीटें दी थी. जिसमें खास बात यह भी रही थी कि इन विधायकों ने लगातार जीत का सिलसिला जारी ऱखा था. इन नामों में खगडिया के तत्कालीन विधायक पूनम देवी यादव, परबत्ता के तत्कालीन विधायक व पूर्व मंत्री रामानंद प्रसाद सिंह व बेलदौर के विधायक पन्नालाल सिंह का नाम शुमार था. जिसमें से पन्नलाल सिंह पटेल वर्तमान में भी बेलदौर से जदयू के विधायक है. विगत विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत अर्जित कर अपना नाम लगातार पांच जीत हासिल करनो वालों में शुमार कर लिया था. लेकिन बात जब नई सरकार के कैबिनेट विस्तार की आई तो इन्हें भी अनदेखा कर दिया गया.

IMG 20210209 WA0001

हलांकि भाजपा कोटे से सम्राट चौधरी को नीतीश कैबिनेट में जगह मिली है. उन्हें पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उल्लेखनीय है कि सम्राट चौधरी भले ही मूल रूप से मुंगेर के हो, लेकिन उनकी राजनीति कर्मभूमि खगडिया ही रही हैं. वे जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. देखना दीगर होगा कि एक मंत्री के तौर पर उनका जिले पर कितनी नजरें इनायत रहती हैं.

Check Also

IMG 20260205 WA0007 Scaled

सादगी और संघर्ष के प्रतीक थे राम बहादुर आजाद, 92वीं जयंती पर याद किए गए ‘फरकिया के गांधी’

सादगी और संघर्ष के प्रतीक थे राम बहादुर आजाद, 92वीं जयंती पर याद किए गए 'फरकिया के गांधी'

error: Content is protected !!