Breaking News
IMG 20210208 WA0001

हुक्का ग्रुप का सरगना गिरफ्तार, पुलिस लंबे समय से कर रही थी तलाश




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता थाना की पुलिस ने रविवार की देर रात एक शातिर अपराधी सहित दो प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जाता है कि परबत्ता थाना क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटना को अंजाम देकर पुलिस के लिये सिरदर्द बन चुका तथाकथित हुक्का ग्रुप के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शातिर अपराधी का नाम दीपक हजारी बताया जाता है. जो डुमरिया बुर्जुग गांव का रहने वाले हैं.


पुलिस के अनुसार आधा दर्जन से अधिक मामलों में दीपक की संलिप्तता सामने के बाद पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी. बताया जाता है कि सियादतपुर अगुवानी पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में हुक्का ग्रुप नामक एक अपराधिक गिरोह लगातार सक्रिय था.

IMG 20210123 WA0006

मामले पर परबत्ता के थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डुमरिया बुजुर्ग गांव से गिरोह के सरगना दीपक हजारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. साथ ही ग्रुप में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश जारी है. जबकि पूर्व के मामले में प्राथमिक अभियुक्त डुमरिया खूर्द निवासी डब्ल्यू मिश्र को गिरफ्तार करने के बाद सक्षम न्यायालय भेजा गया.

Check Also

IMG 20260321 WA0013

मिट्टी से जुड़ा स्टार्टअप, आसमान छूती सफलता : खगड़िया के विकास की संघर्ष से सम्मान तक की यह कहानी

मिट्टी से जुड़ा स्टार्टअप, आसमान छूती सफलता : खगड़िया के विकास की संघर्ष से सम्मान तक की यह कहानी

error: Content is protected !!