Breaking News
IMG 20210206 WA0000

प्रशिक्षण शिविर के जरिए संगठन को धार देने में जुटी भाजपा




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के द्वारा जिले के अलौली में शनिवार को प्रशिक्षण शिविर लगाया गया. अलौली मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन अलौली के देवघट्ठा स्थित एक स्कूल में किया गया. जिसका उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रवीश चंद्र सिन्हा व रामानुज चौधरी, जिला मंत्री विजय यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष राज कुमार वर्मा, वर्तमान मंडल अध्यक्ष गौरव राज उर्फ (लक्की) के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया.


कार्यक्रम में विषय प्रवेश मंडल उपाध्यक्ष ललन पोद्दार के द्वारा किया गया. जबकि शिविर के प्रथम सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष रवीश चंद्र सिन्हा उर्फ बंटा ने भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं का दायित्व एवं दूसरे सत्र में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सह पूर्व पार्टी प्रत्याशी राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रामानुज चौधरी ने पंच निष्ठा विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया.

IMG 20210123 WA0006

मौके पर भाजपा के जिला मंत्री जितेन्द्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर स्वर्णकार, बेला मंडल के महामंत्री रवि सिंह, चुनाव सेल के अध्यक्ष अरविन्द सिंह, रामाकांत रजक, अमित रजवान, जिला आईटी सेल के सह संयोजक योगी निर्मल कुमार सहित शक्ति केंद्र के प्रमुख, मंडल के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260309 WA0033

CM नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

CM नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

error: Content is protected !!