Breaking News
IMG 20210205 WA0019

दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल व 40 जिंदा कारतूस के साथ एक धराया




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के द्वारा शुक्रवार को गोगरी थाना में एक कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. जहां जिले के मानसी, बेलदौर और गोगरी पुलिस के द्वारा विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों की जानकारी दी गई.

वहीं एसपी ने बताया कि गोगरी पुलिस ने विगत 23 जनवरी को गौछारी स्थित इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम में चोरी किये गये इन्वर्टर, बैट्री सहित अन्य समान और 2 जनवरी को मध्य विद्यालय गढ़मोहनी से चोरी किये गये इन्वर्टर, बैट्री, और एलसीडी को बरामद कर लिया है. साथ ही एक अभियुक्त रजनीश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है.

IMG 20210123 WA0006

प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि बेलदौर पुलिस ने 14 दिसंबर को हुई लूट की घटना के कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इस क्रम में तकनीकी सहायता से गौतम को गिरफ्तार किया गया था. जिसके निशानदेही पर बेलदौर के केंजरी निवासी मुरारी कुमार और रंजन कुमार को 1 देसी कट्टा, 3 जिंदा गोली व 3 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है.


मौके पर एसपी ने बताा कि मानसी पुलिस और एसटीएफ की टीम के द्वारा भागलपुर जिला के बिहपुर भवानीपुर निवासी अरविन्द यादव को 2 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, 40 राउंड 7.65 बोर के जिंदा कारतूस एवं दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है.

दूसरी तरफ परबत्ता थाना क्षेत्र के दरियापुर भेलवा पंचायत के बीरपुर टोला में कथित राजा कुमार हत्याकांड मामले की जांच में एसपी खुद नया गांव के बीरपुर टोला पहुंचे और वहां उन्होंने मृतक के परिजन समेत कई लोगों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त किया.

Check Also

Poster 2026 03 01 033543

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का ‘आज’ का साथ बरकरार

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का 'आज' का साथ बरकरार

error: Content is protected !!