Breaking News
IMG 20210202 WA0001

परबत्ता : अध्यक्ष पद के लिए 17 प्रत्याशियों ने किया नामांकन पर्चा दाखिल




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : पैक्स चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन तक जिले के परबत्ता प्रखंड में अध्यक्ष पद के लिए 17 एवं सदस्य पद के लिए 60 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया.

IMG 20210123 WA0006

सहायक निर्वाची पदाधिकारी रंजन कुमार दास ने बताया कि 17 प्रत्याशियों ने पैक्स अध्यक्ष के पद के लिये पर्चा दाखिल किया है. साथ ही उन्होंने बताया कि गोविंदपुर पंचायत से समीर कुमार चौधरी उर्फ नटवर, मनोज मिस्र, सौढ़ दक्षिणी से सबसे अधिक सुरजीत कुमार चौधरी, सुजीत कुमार सिंह, रणधीर कुमार सिंह, सोनू कुमार , ढोढ़ाय पासवान , सियादतपुर अगुवानी से आनंद शंकर, नरेश कुवंर , खीराडीह पंचायत से रामसेवक सिंह, मधुर कुमार सिंह , रामपुर उर्फ रहीमपुर पंचायत से अमित कुमार व राजाराम दास, बंदेहरा पंचायत से मृदुला देवी, अशोक कुमार यादव, संजो कुमार ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. जबकि कार्यकारिणी सदस्य पद के लिये कुल 60 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है.


चुनाव निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि तीन एवं चार फरवरी को नामांकन पत्र की जांच होगी. जबकि 6 फरवरी को नाम वापसी का दिन है. साथ ही उन्होंने बताया कि अध्यक्ष सहित सभी पदों के लिये 15 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और मतों की गिनती 16 फरवरी को होगी. उल्लेखनीय है कि अब तक बैसा पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए मात्र एक ही उम्मीदवार मिथिलेश कुमार ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है.

Check Also

IMG 20260321 WA0013

मिट्टी से जुड़ा स्टार्टअप, आसमान छूती सफलता : खगड़िया के विकास की संघर्ष से सम्मान तक की यह कहानी

मिट्टी से जुड़ा स्टार्टअप, आसमान छूती सफलता : खगड़िया के विकास की संघर्ष से सम्मान तक की यह कहानी

error: Content is protected !!