Breaking News
IMG 20210202 WA0000

चार देसी पिस्टल व 199 कारतूस के साथ तीन की गिरफ्तारी




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिला पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी में टीम को कई अवैध हथियार व भारी संख्या में कारतूस की बरामदगी में बड़ी सफलता हाथ लगी है. मौके से तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. जिसमें से दो जिले के नगर थाना क्षेत्र के एवं एक पश्चिम बंगाल का बताया जाता है.

IMG 20210123 WA0006

मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ एवं जिले के नगर थानाध्यक्ष व मुफस्सिल थानाध्यक्ष के द्वारा की गई संयुक्त छापेमारी में बलुआही बस स्टैंड से अवैध हथियार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. मौके से टीम ने 4 देसी पिस्टल, 3 मैग्जीन, 7.56 बोर का 199 कारतूस बरामद किया है. साथ ही टीम के द्वारा 4 मोबाइल, एक यामहा बाइक व 1 हजार 8 सौ 80 रूपये जब्त किया गया है.


गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में एक पश्चिम बंगाल के मालदा जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के अबू सलीम बताया जाता है. जबकि अन्य दो जिले के नगर थाना क्षेत्र के पिन्टू कुमार व रौशन कुमार कहा जा रहा है. बहरहाल पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी हुई है. इधर पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया है कि छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करने का आदेश दिया गया है.

Check Also

IMG 20260309 WA0033

CM नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

CM नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

error: Content is protected !!