Breaking News
IMG 20210130 WA0002

माकपा नेता हत्याकांड : कुख्यात विक्रम तांती हथियार के साथ गिरफ्तार




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : एसटीएफ व जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में टीम को बड़ी सफलता मिली है. माकपा नेता जगदीश चंद्र बसु हत्याकांड का अभियुक्त कुख्यात विक्रम तांती को जिले के अलौली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है. मौके से हथियार व कारतूस भी बरामद किया गया है.

IMG 20210123 WA0006

प्रेस वार्ता में मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ व अलौली थाना पुलिस की संयुक्त ऑपरेशन में समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के धरहवा गांव निवासी कुख्यात विक्रम यादव को जिले के हरिपुर गांव के समीप से गिरफ्तार किया गया है. मौके से टीम ने एक देसी पिस्टल व चार कारतूस भी बरामद किया है.


वहीं एसपी ने बताया कि विक्रम तांती को माकपा नेता जगदीश चंद्र बसु हत्याकांड में नामजद अभियुक्त बनाया गया था. लेकिन गिरफ्तारी के पहले ही वो फरार हो गया. साथ ही उस पर खगड़िया व समस्तीपुर जिले के विभिन्न थाना में लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं. जिसमें पुलिस को उनकी तलाश थी.

20201230 164945

उल्लेखनीय है कि जिले के अलौली थाना क्षेत्र के मेघौना पंचायत के पूर्व मुखिया माकपा नेता जगदीश चंद्र बसु की बीते वर्ष अप्रैल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

Check Also

Poster 2026 06 21 111159

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

error: Content is protected !!