Breaking News
IMG 20210127 213911 069

सड़क पर खड़ा ऑटो को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने लिया चपेट में, दो की मौत




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले के महेशखुंट थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर बुधवार की सुबह सड़क हादसे में ऑटो सवार दो यात्रियों की मौत हो गई. साथ ही तीन अन्य घायल हो गए. घटना रोहरी ढ़ाला के समीप का बताया जाता है.

IMG 20210123 WA0006

मिली जानकारी के अनुसार रोहरी ढाला के समीप ऑटो खड़ा था. इस दौरान एक तेज रफ्तार की अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ऑटो में पीछे से टक्कर देते हुए समीप के एक दुकान में जा घुसा. घटना में ऑटो सवार दो व्यक्ति की मौत हो गई.


मृतक महदा के 35 वर्षीय अनिल पासवान एवं बाबू बगीचा के 35 वर्षीय चंदन कुमार बताया जाता है. हादसे में तीन लोगों के घायल होने की भी खबर है. घटना के बाद घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल भेजा गया.

20201230 164945

इधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-31 को जाम कर दिया. जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने आक्रोशितों को समझा-बूझा कर जाम को समाप्त कराया. उधर घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मच हुआ है.

Check Also

IMG 20260318 WA0037

पुलिस की छापेमारी में देशी कट्टा बरामद, एक हिरासत में

पुलिस की छापेमारी में देशी कट्टा बरामद, एक हिरासत में

error: Content is protected !!