Breaking News
IMG 20210126 WA0009

उल्लास के साथ हिपापा ने मनाया देश का 72वां गणतंत्र दिवस


लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले के सदर प्रखंड के आवास बोर्ड के आर एम कॉम्प्लेक्स में हिन्दुस्तान पीपुल्स पार्टी डेमोक्रेटिक पार्टी के द्वारा मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया. वहीं पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री के द्वारा झंडा फहराया गया.

20210124 025350

मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंनो कहा कि लोकरंजक संविधान का लोकहित में लोकार्पण का महापर्व ही गणतंत्र दिवस है और देश की एकता-अखंडता, सामाजिक समरसता व धर्मनिरपेक्षता जैसी शक्ति को आज मजबूत करने की जरूरत है. साथ ही उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति समर्पण हो तो निश्चित ही गणतंत्र की गरिमा अक्षुण्ण रह सकती है और हिन्दुस्तान पीपुल्स पार्टी (डेमोक्रेटिक) भारतीय गरिमा को ऊंचा उठाए रखने हेतु संकल्पित हैं.

IMG 20210123 WA0006

20201230 164945

वहीं उन्होंने कहा कि राष्ट्र के सभी लोगों के सम्मान और समुचित तरक्की के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह यादव निराला एवं जिला अध्यक्ष कंचन माला कुमारी यादव विभिन्न कार्यक्रम की रूपरेखा अख्तियार करने में जुटे हुए हैं. साथ ही उन्होंने शैक्षणिक, सामाजिक विकास, स्वच्छता, शराबबंदी एवं जल जीवन हरियाली जैसी योजना के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन को साधुवाद दिया.


मौके पर हिपीपा के जिला उपाध्यक्ष सुलेखा कुमारी शर्मा, वरिष्ठ नेत्री ईशा देवी, जिला महासचिव राजेश कुमार पासवान, जिला सचिव बीरबल कुमार, चौथम प्रखण्ड अध्यक्ष डॉक्टर करण कुमार, प्रखण्ड उपाध्यक्ष अभिनन्दन कुमार, प्रखण्ड सचिव दिलीप कुमार यादव, राहुल कुमार, जिला सह सचिव निलेश कुमार यादव, सचिव सचिन यादव, कृत्यानन्द पंडित, हेमन्त कुशवाहा, अरूण कुमार वर्मा, नीरज कुमार, हरिवंश कुमार, परमानंद सिंह, चिराग, सूर्यवंश कुमार, मयंक पाण्डेय आदि उपस्थित थे.

Check Also

Poster 2026 03 01 033543

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का ‘आज’ का साथ बरकरार

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का 'आज' का साथ बरकरार

error: Content is protected !!