Breaking News
IMG 20210125 WA0006
फाइल फोटो

पूर्व विधायक दिवंगत राम बहादुर आजाद की प्रतिमा का अनावरण कल




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को प्रखर समाजवादी चिंतक एवं खगड़िया के पूर्व विधायक दिवंगत राम बहादुर आज़ाद की प्रतिमा का अनावरण शहर के बलुआही स्थित योगिराज रामनाथ अघोरी पार्क में किया जाएगा. नगर परिषद द्वारा आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

IMG 20210123 WA0006

इस बात की जानकारी देते हुए नगर परिषद के पूर्व सभापति मनोहर यादव एवं सभापति सीता देवी ने बताया कि राम बहादुर आज़ाद समाजवाद के प्रणेता थे और उन्होंने सादा जीवन उच्च विचार के मंत्र का ताउम्र पालन किया.

20210124 025350

साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक राम बहादुर आजाद राम मनोहर लोहिया और जय प्रकाश नारायण के काफी करीब रहे थे और उन्होंने अपना जीवन समाजवाद की सोच को आगे ले जाने के लिए व्यतित किया.


वहीं नगर सभापति एवं नगर परिषद के पूर्व सभापति ने कहा कि पूर्व विधायक राम बहादुर आज़ाद ने क्षेत्र के विकास के लिए कई कार्यों को किया एवं साथ ही वे विकास के लिए सदैव कटिबद्ध रहे. जिसमें सड़कों निर्माण से लेकर नगरपालिका में अफसरशाही व्यवस्था को समाप्त कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को बहाल करने जैसे कार्य प्रमुख हैं. उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक राम बहादुर आज़ाद का निधन 26 जनवरी 2019 को हो गया था.

20201230 164945

मौके पर बताया गया कि समाजवादी नेता राम बहादुर आज़ाद के विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहे, इसलिए उनकी मूर्ति का निर्माण करा कर और अनावरण किया जा रहा है. वहीं वार्ड पार्षद रणवीर ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

Check Also

06 09 2024 Saspenf

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

error: Content is protected !!