Breaking News
IMG 20210124 WA0013

गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण, नहीं दिखेगी इस बार झांकी




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : गणतंत्र दिवस पर होने वाले परेड के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया गया. जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने रविवार को जेएनकेटी स्टेडियम पहुंचकर परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया. इस दौरान झंडोत्तोलन भी किया गया और परेड की सलामी ली गई.

IMG 20210124 WA0014

मौके पर जिलाधिकारी के द्वारा समारोह की तैयारियों का जायजा लिया गया. वहीं साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था आदि को लेकर संबधित विभाग के पदाधिकारी एवं अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिया गया.

20210124 025350

दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण को देखते हुए समारोह में भाग लेने हेतु ई-आमंत्रण भेजा जा रहा है. कोरोना के मद्देनजर विभिन्न विभागों के द्वारा निकाली जाने वाली झांकियों का प्रदर्शन इस बार स्थगित कर दिया गया है. जबकि समारोह स्थल पर परेड में भाग लेने वाले जवानों के बीच मास्क ‌का उपयोग एवं सोशल डिस्टेसिंग कायम रखने को लेकर जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया हैं. पूर्वाभ्यास परेड में पुरूष सशस्त्र बल, महिला सशस्त्र बल एवं गृह रक्षा वाहिनी के जवान आदि शामिल हुए.


गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाला संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम को भी इस बार स्थगित कर दिया गया है. समारोह स्थल पर आगन्तुकों, वाहन, स्टेज, पोडियम आदि के लिए सेनिटाईजेशन एवं थर्मल स्क्रीनिंग की समुचित व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदारी दी गई है.

IMG 20210123 WA0006

महादलित टोलों में भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पदाधिकारियो की उपस्थिति में महादलित टोलो के बुजुर्ग के द्वारा झंडोतोलन किया जायेगा. जिसको लेकर जिलाधिकारी द्वारा आदेश निर्गत कर दिया गया है. मुख्य समारोह स्थलों के अतिरिक्त सभी प्रमुख कार्यालयों में पूर्ववत झंडोतोलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्यक्रम स्थल में भाग लेने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है.

20201230 164945

जबकि आमलोग फेसबुक लाइव के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं . फेसबुक लाइव प्रसारण की जिम्मेदारी NIC को दी गयी है. जबकि स्वतंत्रता सेनानियों को उनके घर तक सम्मान जिला प्रशासन पहुंचायेगी. इस क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी स्वतंत्रता सेनानियों के घर पहुंच उन्हें सम्मानित करेंगे.

Check Also

Poster 2026 03 01 033543

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का ‘आज’ का साथ बरकरार

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का 'आज' का साथ बरकरार

error: Content is protected !!