Breaking News
IMG 20210123 WA0001

फसल क्षतिपूर्ति आवेदन अग्रसारित नहीं होने पर किसान मंच करेगा प्रदर्शन




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : “जिले के सातों प्रखंड के 110 पंचायतों के किसानों का खरीफ का फसल बाढ़ व जलजमाव से क्षतिग्रस्त हुआ है और फसल की क्षतिपूर्ती के लिए किसानो ने ऑन लाईन आवेदन कर दिया है. लेकिन किसानों को फसल क्षति पूर्ति नहीं मिल रहा है.”

20210124 025350

यह बातें बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह टुडू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है. वहीं उन्होंने कहा है कि जिला कृषि पदाधिकारी के लम्बी छुट्टी पर चले जाने के कारण फसल इनपुट सब्सिडी का हजारों आवेदन विभाग को अग्रसारित नहीं किया गया है. जिससे किसान लाभ लेने से वंचित रह जायेंगे.


साथ ही उन्होंने कहा है कि जिले के किसानो के लिए 68 लाख रुपये आवांटित हुआ है और यह बिहार किसान मंच के संघर्ष का प्रतिफल है.

20201230 164945

किसान नेता ने कहा है कि कृषि विभाग यदि 29 जनवरी तक फसल क्षति पूर्ति का आवेदन अग्रसारित नहीं करती है तो दिल्ली से लौटने के बाद किसान जिला कृषि कार्यालय में ताला बंदी कर आंदोलन करेंगे. उन्होंने बताया है कि 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च में भाग लेने लिए जिले के किसान दिल्ली कूच कर गये हैं.

Check Also

FB IMG 1770034725142

डीएम ने किया ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का शंखनाद, 14 अप्रैल तक सभी योजनाओं को 100% धरातल पर उतारने का लक्ष्य

डीएम ने किया 'संपूर्णता अभियान 2.0' का शंखनाद, 14 अप्रैल तक सभी योजनाओं को 100% धरातल पर उतारने का लक्ष्य

error: Content is protected !!