Breaking News
IMG 20210122 WA0006
फाइल फोटो

अपहृत कर्मी की बरामदगी के लिए जिले की पुलिस अरूणाचल पुलिस के संपर्क में




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : अरूणाचल प्रदेश से चांगलांग जिले से अपहृत खगड़िया के अलौली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी राम कुमार दास की बरामदगी को लेकर जिले की पुलिस अरूणाचल प्रदेश के दियून थाना की पुलिस से लगातार संपर्क में है. मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया है कि राम कुमार दास की बरामदगी के लिए अरूणाचल प्रदेश के दियून थाना की पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है.


उल्लेखनीय है कि जिले के अलौली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी लक्ष्मी दास का 35 वर्षीय पुत्र राम कुमार दास अरूणाचल प्रदेश में क्विपो वॉयल एंड नेचूरल गैस लिमिटेड नामक तेल कंपनी में रेडियो ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे. वहीं ड्यूटी के दौरान राम कुमार दास एवं एक कर्मी ड्रिलिंग सुपरिटेंडेंट प्रणव कुमार गोगोई का अपराधियों के द्वारा बीते 20 दिसंबर को अपहरण कर लिया गया.

20210121 00572320201230 164945

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों कर्मियों को लगभग एक महिने से उल्फा और एनएससीएन के द्वारा बंदी बना कर रखा गया है और उल्फा इंडिपेंडिंट द्वारा जारी किये गये वीडियो में अपहृत कर्मी द्वारा उनके सुरक्षित लौटने की व्यवस्था करने के लिए बिहार सरकार से विनती करते हुए देखा जा रहा है. बहरहाल मामले में बिहार सरकार कितनी पहल करती है, यह देखना दीगर होगा. उधर जैसे-जैसे वक्त बीतता जा रहा है वैसे-वैसे अपहृत कर्मी के परिजनों की बैचेनी बढती जा रही है.

Check Also

IMG 20260309 WA0033

CM नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

CM नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

error: Content is protected !!