Breaking News
IMG 20210122 WA0000

पिकअप व बाइक में आमने-सामने की टक्कर, एक की मौत व दूसरा घायल




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के गमघट्टा मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह बाइक व पिकअप के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. साथ ही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

20201230 164945

मिली जानकारी के अनुसार गोगरी प्रखंड़ के मुशकीपुर पंचायत के रसुलपुर निवासी मो.अताबुल का पुत्र मो.अफसार अपने मित्र रंजीत तांती के साथ बाइक से परबत्ता जा रहा था. इसी दौरान गमधट्टा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहा एक पिकअप बाइक को टक्करा दे दी. जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए.


घटना के बाद स्थानीय लोगों घटनास्थल के पास जुटे और पिकअप वाहन को पकड़ने की कोशिश की. लेकिन कुहासा का फायदा उठाकर पिकअप चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा. ग्रामीणों के द्वारा हादसे की सूचना मड़ैया पुलिस को दिया गया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रतेश कुमार रतन दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए खगड़िया भेजा. लेकिन रास्ते में ही मो अफसार की मौत हो गई. जबकि दूसरे घायल को बेगूसराय रेफर किया गया है.

20210121 005723

Check Also

IMG 20260116 224421

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई ‘जांच’?

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई 'जांच'?

error: Content is protected !!