Breaking News
IMG 20210121 WA0013

हथियार व कारतूस के साथ चांदनी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के चांदनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोपाल यादव को पुलिस ने हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

20210121 005723

उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष 23 दिसंबर को गोगरी थाना क्षेत्र के शेरगंढ निवासी मो अजीम की पुत्री चांदनी खातुन की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी. बदमाशों ने उन्हें घर से खींचकर पास के कब्रिस्तान के पास ले जाकर गोली मार दी थी.


गुरूवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पी के झा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में गोपाल यादव को शेरगढ़ से एक लोडेड पिस्टल व 12 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया.

20201230 164945

वहीं एसपी ने बताया कि मामले में चार के विरूद्ध केस दर्ज हुआ था. जिसमें से दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो गई है. जबकि शेष अभियुक्तों की तलाश जारी है.

Check Also

IMG 20260309 WA0033

CM नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

CM नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

error: Content is protected !!